मोतीपुर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगो की हुई मौत

मोतीपुर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगो की हुई मौत
Facebook WhatsApp

मुजफ्फरपुर।जिले के मोतीपुर में बीती देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत हो गई। घटना मोतीपुर के वार्ड नंबर-13 में हुई। जहां एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई।रात होने की वजह से पूरा परिवार गहरी नींद में था,जिस कारण कोई बाहर नही निकल सका।

इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है।मरने वालों में पति-पत्नी, उनके दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग मां शामिल हैं। वहीं हादसे तीन महिला समेत पांच लोग अभी घायल हैं, जिनमें चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलो में चार लोग करीब 98 फीसदी तक जल चुके हैं। एक युवक हल्का झुलसा है और उसका इलाज मोतीपुर PHC में चल रहा है।

डीएसपी पश्चिम सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल FSL की टीम जांच कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page