पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता को न्यायाधीशों ने पुरस्कृत किया
मोतिहारी। पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी परिसर में संविधान दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पुनीत तिवारी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-प्रथम-सह-प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,
प्रसेनजीत कुमार, किशोर न्याय बोर्ड, के प्रधान दंडाधिकारी ओम प्रकाश नारायण सिंह, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक प्रेम चन्द्र, हाउस मास्टर अमित कुमार सहित पर्यवेक्षण गृह एवं किशोर न्याय बोर्ड के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया तथा 14 से 20 नवम्बर 2026 तक मनाए गए बाल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला, निबंध, क्विज एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

