रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी की ओर से डेढ़ सौ टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार
मोतिहारी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जिले में जनभागीदारी से गति देने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसाइटी , मोतिहारी परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर 150 टीबी से ग्रसित मरीजों के बीच फुड बास्केट वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), की अध्यक्षता में एवं विकाश कुमार कार्यकारी सदस्य-सह-आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएसन के अध्यक्ष डॉ.आशुतोष शरण की उपस्थिति थे।
श्री भारती ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए स्क्रीनिंग और नियमित इलाज बेहद जरुरी है। जबकि पोषणयुक्त आहार टीबी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएसन के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के साथ मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज केवल दवा से नहीं बल्कि, संतुलित पोषण, नियमित उपचार और सामाजिक सहयोग से अधिक प्रभावी होता है। उन्होंने सक्षम लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद करने की अपील की।
रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भारती ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के तरफ से 150 टीबी से ग्रसित रोगियों को पोषण आहार छ: माह तक प्रत्येक माह फुड बास्केट (पोषण आहार) उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रधान सहायक रूपक वर्मा, लैब टेक्नीशियन रणजीत कुमार श्रीवास्तव, अमोद कुमार, सुजीत कुमार एवं सहायक मोतीलाल पासवान, सुरेश चौधरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

