चार बच्चों के पिता का संदिग्ध हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

चार बच्चों के पिता का संदिग्ध हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। शहर के वीरता चौक स्थित एक किराये के मकान से मंगलवार को चार बच्चों के पिता का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पुराना धर्मशाला निवासी नंदकिशोर शाह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (32) के रूप में हुई है।

मृतक के गले पर निशान होने की बात भी सामने आ रही है।  जिससे मौत को लेकर संदेह और गहरा गया है। घटना के बाद मृतक के परिजन उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। बताया जाता है कि धर्मेंद्र छठ पर्व से कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश से कमाकर घर लौटा था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। अभी तक आवेदन किसी द्वारा नही मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page