महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार कांग्रेस की प्राथमिकता: प्रियंका गांधी

महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार कांग्रेस की प्राथमिकता: प्रियंका गांधी
Facebook WhatsApp

पूर्णिया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्णिया के झील टोला, जनता चौक में शनिवार को आयोजित महागठबंधन की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार की स्थिति चिंताजनक है, जिस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, और जब वे परिवर्तन का मन बना लेती हैं, तो नतीजा तय होता है। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी उठाया और कहा कि इन समस्याओं का समाधान ही राज्य के विकास की कुंजी है।

सभा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस नेत्री अलका लांबा, पूर्णिया के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार जितेंद्र कुमार यादव ने भी सभा में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page