लालटेनिया के झूठी अफवाह में नहीं फंसे, विकास के रफ्तार के लिए एनडीए जरूरी: सम्राट चौधरी
-भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील
हरसिद्धि/ढाका/चिरैया/कल्याणपुर/। बिहार विधानसभा चुनाव में हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के उज्जैन लोहियार बलुआ हाई स्कूल के मैदान में एनडीए की ओर से एक चुनावी जनसभा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास की नई गाथा लिखी है। केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर गरीबों को फ्री बिजली, पक्की सड़कें, मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं दे रही हैं। विपक्ष पर जमकर हमला किया। कहा कि “महागठबंधन सिर्फ झूठे वादे करता है, जबकि भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरती है।” प्रधानमंत्री मोदी एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वास्तविक कार्य कर रहे हैं। ”भाजपा प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि “मैंने हरसिद्धि में चौतरफा विकास किया है। हमेशा जनता के दुख-सुख में साथ रहा हूं। आप कमल के निशान पर बटन दबाकर मुझे आशीर्वाद दें। भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता ने भी महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव पर हमला किया। ”कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन राजकिशोर कुशवाहा संयोजक ने किया। ढाका विधानसभा के लिए टोनवा हाई स्कूल मैदान में एनडीए प्रत्याशी पवन जायसवाल को जिताने की अपील की।
कहा कि लालू यादव ने कहा था कि बिहार की सड़कें हेमा मालिनी की गाल जैसी होंगी, लेकिन उनकी सरकार में सड़कें ओमपुरी के गाल जैसी बन गईं है। एनडीए सरकार ने पिछले सालों में विकास की वह तस्वीर पेश की है, जिसकी कल्पना पहले संभव नहीं थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हर घर नौकरी के वादे पर कहा कि उनके पिता को 15 साल का मौका मिला तब एक भी नौकरी नहीं दे पाए, तो बेटा 20 महीने में क्या कर लेगा? तेजस्वी यादव यह भी बताएं कि डेढ़ साल की उम्र में करोड़पति बनने का फॉर्मूला क्या था। वहीं साफ शब्दो में कहा कि लालटेन का मतलब है लालू प्लस टेन यानी लालू, राबड़ी और उनके नौ बच्चे। ये लोग सिर्फ अपने परिवार के विकास के बारे में सोंचते हैं, जनता के बारे में नहीं।
वहीं उपमुख्य मंत्री ने भाजपा चिरैया विधानसभा प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता के पक्ष में चुनावी जनसभा को किया।
प्रखंड क्षेत्र के बाराजयराम गांव स्थित खेल मैदान में
कहा कि अब बिहार में लालटेन का युग समाप्त हो चुका है। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर घर में मुफ्त बिजली मिल रही है। श्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि लालटेनिया झूठी अफवाह फैला रहे है।
बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो बारिश के कारण किसानों की हुई फसल क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। किसान सम्मान निधि में मिलने वाली सलाना छह हजार की राशि को बढ़ाकर नौ हजार रुपए किसानों के खाते में डाली जाएगी। मोदी जी ने 60 लाख लोगों को तो वही नीतीश जी ने 40 लाख लोगों को पक्का मकान दिया है। मेरी गारंटी है कि जिनको पक्का मकान नहीं मिला है, उन्हें अगले पांच वर्षों में पक्का मकान दिया जाएगा। कहा कि विधानसभा की 243 सीटों में से एनडीए 200 से अधिक सीटें जीत रही है। आपलोग चिरैया से लालबाबू गुप्ता को जीता कर भेजते है तो उक्त खेल मैदान को स्टेडियम बनायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के चिरैया पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री राकेश यादव ने किया। वहीं कल्याणपुर विधानसभा के
उतरी गवन्द्रा पंचायत के बांसघाट में आयोजित सभा मंे श्री चैधरी ने कहा कि लालूजी ने केवल अपने शासनकाल में घोटाला ही घोटाला किये। राबडी के 15 बर्षो मे 94 हजार लोगो नौकरी देने का काम किया लेकिन हमारी सरकार ने 15 बर्षो मे 18 लाख सरकारी नौकरी देने का काम किया है। उन्होने भाजपा प्रत्याशी सचिन्द्र प्रसाद सिंह को भारी मतो से जिताने की अपील की। अध्यक्षता श्याम कुशवाहा जबकि संचालन नवल किशोर भगत ने किया।

