नरेंद्र मोदी व नीतीश के नेतृत्व में विकास की रफ्तार हुई तेज:  पवन सिंह

नरेंद्र मोदी व नीतीश के नेतृत्व में विकास की रफ्तार हुई तेज:  पवन सिंह
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। जिले के चिरैया प्रखंड क्षेत्र के महंत जयनारायण पूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय शिकारगंज के खेल मैदान में शुक्रवार को भोजपुरी फिल्मों के स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चिरैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि चारों तरफ विकास ही विकास दिख रहा है। मोदी-नीतीश की जोड़ी ने गांव-गांव में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की रोशनी पहुंचाई है। अब जनता को बस एक काम करना है 11 नवम्बर को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर चिरैया के प्रत्याशी लालबाबू गुप्ता को जीता कर भेज देना है, ताकि विकास की रफ्तार और तेज हो सके।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की ऐसी रफ्तार पकड़ी है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। पवन सिंह के साथ सेल्फी को लेकर उत्साही युवाओ की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पडा। चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार एवं शिकारगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार खुद कमान संभाले हुए थे, लेकिन युवाओं में पवन सिंह के प्रति जोश  ज्यादा दिखा। अध्यक्षता भाजपा शिकारगंज के मंडल अध्यक्ष गांधी यादव व मंच का संचालन संजय कुमार सिंह ने की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page