प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार: चिराग
मोतिहारी। एलजेपी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान सुगौली प्रखंड के रघुनाथपुर के खेल मैदान में लोजपा के प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ बब्लू गुप्ता को वोट करने की अपील की। चुनावी सभा को संबोधित करते चिराग पासवान ने कहा कि प्रथम चरण के जो
रूझान सामने आ रहे है। उससे स्पष्ट हो गया है कि फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में जनता के उपर बड़ी जिम्मेदारी है,जिसे उन्हे निभाना होगा। बिहार में जब एनडीए की सरकार होगी तो उस विधायक की सरकार में साझेदारी होगी। कहा कि मुख्यमंत्री ने दस-दस हजार रुपए जो मिले है। यह पहली किस्त है। आगे दो लाख रुपए उद्यमी बनाने में मदद करेगा। एमवाई समीकरण पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे लोगों को सिर्फ परिवार के लोगों की चिंता है। मतदान करते वक्त जात- पात, धर्म मजहब से उपर उठकर मतदान करना होगा।

