रक्सौल भूमि पतन ने किया फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

रक्सौल भूमि पतन ने किया फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन
Facebook WhatsApp

कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेता व प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

पूर्वी चंपारण। भूमि पत्तन रक्सौल परिसर में फिट इंडिया फ्रीडम रन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमि पतन रक्सौल के प्रशासक कुमार राजीब रंजन ने की ।इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “स्वच्छता और स्वास्थ्य” रखा गया था,जिसपर वक्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगो में शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को नियमित व्यायाम और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

पतन प्रशासक कुमार राजीव रंजन ने अपने सम्बोधन

में कहा कि. फिटनेस केवल शरीर नहीं बल्कि मन और समाज दोनों को सक्रिय बनाती है।उन्होंने स्वस्थ्य जीवन के लिये स्वछता को अपने जीवन मे अपनाने की बात कही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईसीपी बिरगंज नेपाल के टर्मिनल हेड गणेश प्रसाद धिमिरे व बिशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसबी 47 वी वाहनी के डिप्टी कमांडेंट दीपक कृष्णा शामिल रहे।

मैराथन दौड़ में भूमि पत्तन रक्सौल के कर्मचारी ,आप्रवासन ब्यूरो, सीमा शुल्क विभाग, एसएसबी और स्थानीय हितधारकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आप्रवासन ब्यूरो के अधिकारी अजीत कुमार सिंह, सीमा शुल्क विभाग के अधीक्षक सुशील कुमार सिन्हा, अधीक्षक संतोष कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग काफी सराहनीय रहा ।कार्यक्रम में भाग लीये विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page