देश को लूटने में जुटी है डबल इंजन की सरकार:मुकेश सहनी
पूर्वी चंपारण।जिले के हरसिद्धि विधान सभा के सिंगहा बलुआ टाल के प्रांगण में गुरुवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने राजद प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा कि सरकार बनते ही तोहफा के रूप में 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन में माई.बहन के खाते में सीधे 30 हजार रूपये भेजने का काम करूंगा। इसके अतिरिक्त दो सौ यूनिट बिजली फ्री करेंगे।
मुझे आप पांच साल दे हम काम अच्छा नहीं करेंगे तो मुझे भी हटा देंगे। तेजस्वी लालू जी के बेटे है,जो कहते हैं वह करते हैं, हर परिवार को एक नौकरी देेगे। डबल इंजन की सरकार ने लूटकर राज्य को खोखला कर दिया है। भाजपा कानून विरोधी पाटी है। राज्य में कानून नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। राजद गरीबों की पाटी है,वह गरीबों की चिंता करती है।
एनडीए की शासनकाल में गरीबों का शोषण हुआ हैैै। नीतीश कुमार हमेशा दल बदलते रहते है। उनका कोई आज अस्तित्व नहीं है। वह हमेशा भाजपा की गोद में बैठकर शासन और सत्ता का मजा चख रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है। उनकी सरकार गिरना तय है,हम लोग अपने बलबूते पर सरकार बनाने जा रहे हैं। कार्यक्रम को प्रत्याशी राजेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। कहा कि हमारी सरकार बनती है तो हम सभी समुदाय के लोगों का मान.सम्मान रखूंगा। हमारे नेता लालू यादव है, वे दलितों शोषितों की लड़ाई लड़ते आए है। हम उस लड़ाई को लड़ूंगा। सभा को राजेंद्र यादव कन्हैया पाल, नियाज अहमद खान,राजदेव यादव जंग बहादुर कुशवाहा,निर्मला साहनी अख्तर हुसैन,धर्मेंद्र कुशवाहा, मनीष कुमार, मुक्ति साहनी, ललन साहनी इत्यादि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल सहनी जबकि संचालन मोहन सहनी ने किया

