मतदाता किसी भ्रम में नही रहें,महागठबंधन की ही सरकार बनेगीः मुकेश सहनी

मतदाता किसी भ्रम में नही रहें,महागठबंधन की ही सरकार बनेगीः मुकेश सहनी
Facebook WhatsApp


सुगौली। छपवा फुलवरिया आदर्श उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित चुनावी सभा को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने संबोधित किया।उन्होंने महागठबंधन समर्थित जन शक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी के पक्ष में जोरदार जन समर्थन जुटाया। आम सभा को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि सुगौली सीट वीआईपी के खाते में थी, लेकिन नामांकन रद्द होने के बाद कुछ लोगों को उम्मीद थी कि मैदान अब साफ हो जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। स्क्रूटनी के दौरान भी कई तरह के प्रयास किए गए पर वे सफल नहीं हो पाये। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में महागठबंधन ने एकमत होकर श्याम किशोर चौधरी को अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है। सहनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर भाजपा को हराना है तो श्याम किशोर चैधरी को जीत दिलाना होगा। उन्होंने दावा किया कि पहली बार महागठबंधन ने किसी अतिपिछड़ा वर्ग के नेता को उपमुख्यमंत्री पद देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है,जो सामाजिक न्याय की दिशा में मजबूत कदम है। सहनी ने कहा कि महागठबंधन में एक सीट पर दो प्रत्याशी होने से भ्रम की स्थिति बनी थी,लेकिन वोट बिखराव से बचाने के लिए उन्होंने अपने उम्मीदवार को पीछे कर लिया है। अब पूरा महागठबंधन एकजुट होकर श्याम किशोर चौधरी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी तरह का कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए और विपक्ष के वोटों को एकजुट रखना आवश्यक है। कार्यक्रम को एमएलसी सौरभ कुमार वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी,मनोज सहनी, राजद नेता रामबाबू यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। मौके पर प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी के साथ अरविंद यादव,एकरामुल राधेश्याम शर्मा,माकपा नेता एजाजुल हक,भोला साह,उपेंद्र सहनी,रविन्द्र सहनी राज किशोर यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page