जिला स्तरीय युवा उत्सव में श्री राजाराम हाई स्कूल तुरकौलिया का शानदार प्रदर्शन

जिला स्तरीय युवा उत्सव में श्री राजाराम हाई स्कूल तुरकौलिया का शानदार प्रदर्शन
Facebook WhatsApp

-नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए टीम चयनित

मोतिहारी। महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, मोतिहारी में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 में मॉडल स्कूल श्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकौलिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आगामी राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया। अध्यापक राहुल कुमार दुबे के मार्गदर्शन में रजनी, कोमल, अंकुर, रिया, अहरम, गुफराना, रूपवंती और खुशी की टीम ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रदान किया।

वहीं कविता प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा आर्तिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की शीर्ष 10 कविताओं में विद्यालय की तीन छात्राओं आर्तिका, संजना और खुशी की कविताओं का चयन हुआ और तीनों ने मंच पर अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया। इसके अतिरिक्त चित्रकला एवं लोकगीत प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद शनिवार को विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का  स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापिका कुमारी अरुणा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए नुक्कड़ नाटक टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने मार्गदर्शक राहुल कुमार दुबे, निधि कुमारी पांडेय, स्वास्तिका राज निधि , एम.डी. असलम एव सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके शिक्षण एवं मार्गदर्शन की सराहना की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page