बिहार में करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा

बिहार में करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार विॆधानसभा चुनाव के बीच पुल धंसने की खबर से हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार फारबिसगंज प्रखंड को कौआचार गांव से जोड़ने वाली परमान नदी पर बना कविलासी पुल मंगलवार को धंस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 129 मीटर लंबे पुल का निर्माण साल 2019 में तीन करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया था।हालांकि इस पुल का पाया आज अचानक धंस गई।जिसके बाद पुल पर आवागमन पर रोक लगा दी गयी है। अररिया के फारबिसगंज प्रखंड की खवासपुर पंचायत के केवलासी गांव में बना पुल कौआचार, पटेगा, ताराबाड़ी, मदनुपर और कुर्साकांटा को जोड़ता है।

पुल धंसने को लेकर कार्यपालक अभियंता ने कहा, मामले की जानकारी मिली है,विभाग को लेटर लिखा गया है,आवागमन रोकने के लिए डीएम और एसपी को भी लेटर लिखा गया है। कोसी कंट्रक्शन के द्वारा पुल का निर्माण कराया गया था, हालांकि संवेदक ने पांच साल की कार्य अवधि पूरी कर ली है, बावजूद पुल की उम्र सीमा को लेकर विभागीय अधिकारी के निर्देश पर जो भी आवश्यक का निर्देश मिलेग,उस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।उल्लेखनीय है,कि
इसके पूर्व 18 जून 2024 को सिकटी-कुर्साकांटा को जोड़ने वाले बकरा नदी पर निर्माणाधीन पड़रिया पुल धंस गया था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page