सुरक्षित मातृत्व की दिशा में सदर अस्पताल मोतिहारी की बड़ी छलांग, छह माह में 5216 संस्थागत प्रसव

सुरक्षित मातृत्व की दिशा में सदर अस्पताल मोतिहारी की बड़ी छलांग, छह माह में 5216 संस्थागत प्रसव
Facebook WhatsApp

पिछले वर्ष की तुलना में 427 अधिक प्रसव

मोतिहारी। सदर अस्पताल मोतिहारी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। अस्पताल द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार संस्थागत प्रसव एवं सिजेरियन सेवाओं में सकारात्मक वृद्धि हुई है। यह उपलब्धि जिले में सुरक्षित मातृत्व अभियान को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच कुल 4789 संस्थागत प्रसव हुए थे, जबकि वर्ष 2026 की समान अवधि में यह संख्या बढ़कर 5216 हो गई। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 427 अधिक प्रसव हुए हैं, जो लगभग 8.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। विशेष रूप से अगस्त 2026 में सर्वाधिक 1234 संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए।

वहीं जुलाई में 977 तथा सितंबर में 963 प्रसव कराए गए। जटिल प्रसव की स्थिति में सिजेरियन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अस्पताल में अप्रैल से सितंबर 2025 के दौरान 755 सिजेरियन प्रसव हुए थे, जबकि इसी अवधि में वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 793 हो गई। अगस्त 2026 में सर्वाधिक 182 सिजेरियन प्रसव दर्ज किए गए।

यह आंकड़ा अस्पताल में उपलब्ध शल्य चिकित्सा एवं प्रसूति सेवाओं के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है। मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अस्पताल में परिवार नियोजन कार्यक्रम का भी संचालन किया जा रहा है। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कुल 433 अंतराल नसबंदी तथा 149 प्रसवोत्तर नसबंदी की गईं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page