भाजपा नेता रिंकू पाठक के केसरिया सहित तीन ठिकानों पर एक साथ आर्थिक अपराध इकाई टीम की छापेमारी

भाजपा नेता रिंकू पाठक के केसरिया सहित तीन ठिकानों पर एक साथ आर्थिक अपराध इकाई टीम की छापेमारी
Facebook WhatsApp

-कम समय में अकूत संपति बनाने का आरोप

-केसरिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति है रिकू पाठक

-आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर मचा हड़कंप

मोतिहारी। जिले के केसरिया में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने भाकपा नेता रिंकू पाठक के तीन ठिकानों ओर एक साथ कार्रवाई की है। इस छापेमारी के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बताते है  कि केसरिया नगर परिषद की चेयरमैन के पति और भाजपा के स्थानीय नेता रिंकू पाठक से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ इयोयू की छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के सिलसिले में की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई की खबर सामने आते ही इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बताया गया है  कि उक्त टीम सुबह चकिया पहुंची। वहां आवश्यक तैयारी और योजना बनाने के बाद टीम केसरिया के लिए रवाना हुई। इसके बाद रिंकू पाठक के आवास, गैस एजेसी सहित तीन अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी शुरू की गई। कार्रवाई एक साथ किए जाने से मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान रिंकू पाठक अपने आवास पर मौजूद थे।

टीम उनसे अलग ले जाकर पूछताछ कर रही है और घर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली जा रही है। जांच में महत्वपूर्ण कागजात और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

रिंकू पाठक के केसरिया आवास के साथ ही गैस गोदाम और एक दूसरे जगह छापेमारी की गई है । इनमें उनके संबंधियों के ठिकाने शामिल हैं। आर्थिक अपराध इकाई की टीम विभिन्न स्थानों पर तलाशी लेकर दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित जानकारियों की जांच कर रही है। हालांकि, किन-किन वस्तुओं या दस्तावेजों को जब्त किया गया है, इस संबंध में अभी तक किसी बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू पाठक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति काफी कम समय में अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता कारवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page