हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल र दो युवक गिरफ्तार 

हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल र दो युवक गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मधुबन थाना क्षेत्र में हथियारों के साथ तस्वीर वायरल होने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों बारा मंगरू गांव के रहने वाले हैं।दरअसल पुलिस व्हाट्सएप पर वायरल एक तस्वीर में एक युवक के हाथ में राइफल और दूसरे के हाथ में देसी कट्टा दिखाई देने के बाद उक्त कारवाई की है।

वायरल तस्वीर देखे जाने के बाद एसटीएफ और मधुबन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों युवको के घरों पर छापेमारी की। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई अवैध हथियार या कारतूस बरामद नहीं हुआ।गिरफ्तार युवकों की पहचान बारा मंगरू गांव निवासी पवन राय के पुत्र चंदन कुमार और उमाशंकर राय के पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप पर हथियारों के साथ दोनों युवकों की तस्वीर मिलने के बाद उसका सत्यापन किया गया। तस्वीर में चंदन के हाथ में राइफल और दिनेश के हाथ में देसी कट्टा देखी  गई।जिसके बाद पुलिस ने तस्वीर का सत्यापन किया,जिसमे पता चला कि तस्वीर में चंदन कुमार के हाथ में दिख रही राइफल उसके मामा संतोष कुमार यादव की है,जो  शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ रामबन के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, यह राइफल लाइसेंसी है।मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मधुबन थाना कांड संख्या 375/26 दर्ज किया गया है। वही सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने और स्थानीय लोगों में भय पैदा करने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page