‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Facebook WhatsApp

-एम.एस. लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

मोतिहारी। बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा लैंगिक अपराधों से संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण ) एवं एम.एस. लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों ने जीवन पब्लिक स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण करने वाले पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों तथा सुरक्षित बचपन के महत्व से अवगत कराया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बच्चों को अच्छे और बुरे व्यवहार के बीच अंतर समझने, अनुचित व्यवहार के प्रति सतर्क रहने, अपने अधिकारों को पहचानने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में विश्वसनीय वयस्कों से सहायता लेने का संदेश दिया।

इसके साथ ही बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने तथा उनके लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करने में समाज की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में एम.एस. लॉ कॉलेज के प्राध्यापक  डॉ. उर्मिला , डॉ. रंजूबाला डॉ.खानम आफरीन एवं डॉ. वीरमणि उपस्थित रहे । शिक्षकेतर कर्मचारियों में बालकरण और  सत्र 2025–28 के विधि विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में आयुष गुप्ता, माही सिंह, कुमार प्रशुन, चंचल कुमार, पूनम कुमारी, सोनू कुमार, आयुष राज, नौशाद आलम, शिनू राज, प्रिया श्रीवास्तव एवं अभिषेक कुमार शामिल रहे। इनके अतिरिक्त विधि विद्यार्थी शिवम, रौशन, अनन्या एवं नितेश सहित अन्य छात्र भी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page