हिंदू नवजागरण मंच के तत्वाधान में जिला मंगल मिलन का आयोजन
-मंच के सदस्यों ने अलग-अलग विषयों पर विचार व्यक्त किया
मोतिहारी। हिन्दू नवजागरण मंच के तत्वावधान में जिला मंगल मिलन का आयोजन श्री नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में आयोजित कि गई। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के पश्चात हनुमान चालिसा के सामुहिक पाठ से किया गया।
तत्पश्चात आध्यात्मिक स्वास्थ्य सामाजिक एवं सांगठनिक विषयों पर चार सत्र में चर्चा की गई। आध्यात्मिक सत्र में सनातन संस्कृति में प्रकृति पूजा विषय पर पं. अरविंद मिश्रा ने कहा कि प्रकृति के पांच मूल तत्व जिस पर हमारा अस्तित्व निर्भर है।
भूमि,जल,वायु, अग्नि और आकाश के प्रति हममें श्रद्धा और कृतज्ञनता का भाव हो, इस निमित्त हम उनकी दैनंदिन पूजा करते हैं। इस भाव से हीं हम पर्यावरण कि रक्षा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सत्र में त्रिलोकी नाथ चौधरी ने योग पर एवं मुरारी शरण पांडेय ने स्वस्थ जीवन शैली पर विस्तार से चर्चा की।
सामाजिक सत्र में परिवार व्यवस्था पर प्रो सुरेश चंद्र, ऊषा त्रिवेदी एवं जगदीश प्रसाद ने कहा कि परिवार व्यवस्था सनातन संस्कृति का मेरुदंड है, इसको विखंडित होने से बचाना होगा। संगठन सत्र को संबोधित करते हुए जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने मंच के कार्यों एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि मंगल मिलन संगठन का नहीं समाज का होता है, जिसका उद्देश्य लोक-मंगल है। हिंदू नवजागरण मंच समाज में कोई संगठन नहीं, बल्कि समाज का संगठन है। जहां विविधता को स्वीकारते हुए उसमें एकता का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए हमें पहले भेद भावना से रहित हिंदू गांव का निर्माण करना होगा, जो ग्राम एवं वार्ड में मंगल मिलन के माध्यम से किया जाएगा।
हिंदू गांव का आधार संस्कार और संगठन होगा। संस्कार के लिए पहले कदम के रूप में चंदन तुलसी शास्त्र शस्त्र और पीपल कि स्थापना तथा संगठन हेतु प्रत्येक गांव में मंगल मिलन कि स्थापना का सामुहिक संकल्प के साथ जिला मंगल मिलन का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार तिवारी एवं शंभू प्रसाद जायसवाल ने की।
कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडों के करीब दो सौ गांवों से कार्यकताओं कि उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुरारी शरण पांडेय, राजेश्वर प्रसाद सिंह,, आनन्द प्रकाश केशरी, रामेश्वर यादव, चंद्रिका सिंह, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, त्रिलोकी नाथ चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, सुनील कुमार वर्मा, अमित कुमार, मनीष शाही,रुमीत रौशन, अनिल मिश्रा, लगनदेव महराज, गया जायसवाल, नागेन्द्र प्रसाद, रामविनय चौधुर, रामबाबू सिंह, अंजना कुमारी,राजेश यादव, विकास कुमार,विजय वर्मा , विकास चौहान, कुंदन कुमार, हरिवंश सिंह, हरेंद्र सिंह,मदन प्रसाद, आदि उपस्थित थे।

