पुलिस का विशेष अभियान, शराब कांड के आरोपितों समेत चार गिरफ्तार

पुलिस का विशेष अभियान, शराब कांड के आरोपितों समेत चार गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सुगौली। स्थानीय थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में शराब से जुड़े मामले के आरोपितों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मालाह टोला निवासी बिंदा सहनी,बुच्चा निवासी नरेश राम तथा मेहवा निवासी बादल सहनी शामिल हैं। वहीं, छपरा बहास निवासी एजाजुल मियां को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बिंदा सहनी पिता दमरी सहनी,नरेश राम पिता जगरनाथ राम,बादल सहनी पिता लालप्रसाद सहनी तथा एजाजुल मियां पिता साह मियां बताया गया है।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page