दीपउ में रुन्ना की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने दर्ज कराई हत्या का मुकदमा
दहेज में बुलेट बाइक के लिए बनाया जा रहा था दबाव, कोर्ट में दायर था परिवाद
– 27 अक्टूबर को हत्या के बाद घर और ससुराल पक्ष में हुई थी मारपीट
कोटवा। थाना क्षेत्र के दीपऊ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में मृतका की मा ने हत्या का केस दर्ज कराई है। इस मामले में तुरकौलिया खगनी निवासी हरेंद्र महतो की पत्नी सुगंति देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताई है कि 2017 में वह अपने हैसियत के मुताबिक लाखों रुपए खर्च कर बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही परिवार वाले बुलेट मोटरसाइकिल के लिए रुन्ना पर दबाए बनाने लगे। इसको लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। घर में बंद कर मारपीट की जाती थी, खाना पीना भी बंद कर दिया जाता था। पिछले साल बेटी ने मुख्य नायिक दंडाधिकारीं के यहां एक जांच परिवाद भी दायर की थी।
इस बीच 27 अक्टूबर को बेटी की हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना दामाद ब्रजेश ने मोबाइल फोन से दिया। मामले में रुन्ना की सास , ससुर , देवर , देवरानी आदि को आरोपित किया गया है। रुन्ना देवी को दो पुत्र युवराज कुमार और कृतम कुमार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यहां बता दे कि घटना के रोज शव के वापस घर पहुंचते ही मृतका के पिता तुरकौलिया थाना क्षेत्र के खगनी गांव निवासी हरेंद्र महतो के साथ करीब करीब 150 की संख्या में महिला पुरुष पहुंचकर मृतक के घर पर उसके परिजनों से मारपीट किए , भारी संख्या में पुलिस की उपस्थिति के बाद मामला शांत हुआ और दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि मृतका के दोनों बच्चों के नाम से संपति की जाये, तब दाह संस्कार होगा। इस घटना में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

