पूर्वी चंपारण जिले की प्रमुख खबरे
मनीषा दहेज हत्याकांड का इनामी चाची-भतीजी ने कोर्ट मे किया सरेंडर, ससुर गिरफ्तार
संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के परसौना गांव की चर्चित मनीषा देवी दहेज हत्या मामले में पुलिस की बढ़ती दबिश का असर दिखने लगा है। इनाम के घोषणा के 24 घंटे के अंदर नामजद आरोपित चचेरी सास किरण देवी पति रामसुरेश सिंह और ननद निक्कू कुमारी पिता ललन सिंह ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों के सरेंडर से मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है। वहीं, मनीषा के ससुर ललन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य नामजद आरोपित रितिक कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी मे जुटी है. इससे पहले एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने तीनों की तस्वीर जारी कर आम लोगों से भी उनके संबंध में सूचना देने की अपील की थी। इनामी आरोपितों में परसौना गांव निवासी रामसुरेश सिंह का पुत्र रितिक कुमार, किरण देवी और साहेबगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर काशी गांव निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी निक्कू कुमारी शामिल थी। मालूम हो कि दो अक्टूबर 2025 को ससुराल परसौना में फंदे से मनीषा का शव बरामद हुआ था। जो गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी शीतल सिंह की पुत्री थी। जिसकी शादी परसौना के ललन सिंह के पुत्र निकेश कुमार सिंह से हुई थी। हालांकि घटना के बाद उसके भाई सुमित सिंह ने पुलिस को आवेदन देकर कहा था कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इधर कुछ दिन पूर्व मनीषा के साथ ससुराल मे मारपीट करने करने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद मनीषा के दूसरे भाई ने पुलिस को आवेदन देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए तीन लोगों को नामजद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई का निर्देश दिया है।
खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की हुई बैठक, छह सूत्री मांगो का उर्वरक विक्रेताओं ने डीएओ को सौंपा ज्ञापन
मोतिहारी। खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की मांग अब आंदोलन का रूप लेने लगा है। पटना मे पांच अक्टूबर को हुई धराना प्रदर्शन के बाद आज रिटेल फर्टिलाइजर एंड फार्मर्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के एक आवासीय विवाह भवन में खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन ने की। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से खुदरा उर्वरक विक्रेता शामिल हुए। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि अब थोक उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा किये जा रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने का काम किया जायेगा। उन्होंने खुदरा उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि किसान हमलोगो के लिए भगवान है। उन्हें समय पर सुलभ तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराना जिम्मेदारी है। बैठक के बाद एक शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन व जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय के नेतृत्व मे जिला कृषि पदाधिकारी को 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन ने सरकार के समक्ष प्रतिष्ठान तक सरकारी दर पर उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने, लाइसेंस के साथ अन्य कृषि उत्पादों के व्यवसाय को लेकर अनावश्यक परेशान न करने, ब्लॉक स्तर पर उर्वरक की उपलब्धता, क्यूआर कोड बिक्री पर पारदर्शी प्रोत्साहन और वित्तीय ऋण सुविधा जैसी छह प्रमुख मांगे रखी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सरकार के खिलाफ जाना नहीं, बल्कि विक्रेताओं की जायज समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय, रघुवंश सिंह, अजय कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी महेश्वर कुमार सिंह, बिहारी प्रसाद, अनिल कुमार, राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, संजय केशरी, लक्ष्मण कुमार सहित कई विक्रेता मौजूद थे।रौनियार वैश्य महासभा ने मनाया महाराजा का 470 वां दिल्ली विजय उत्सव
-अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और सैन्य कौशल समाज के लिए प्रेरणा स्रोत
मोतिहारी। शहर के बनियापट्टी चौक स्थित विशाल मैरेज हॉल में बुधवार को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा की ओर से भारत के अंतिम हिंदू सम्राट महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य, जिन्हें हेमू शाह के नाम से भी जाना जाता है, उनका 470 वां दिल्ली विजय उत्सव एवं राज्यारोहण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और महाराजा हेमू के शौर्य, पराक्रम एवं ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के जीवन और उनके ऐतिहासिक संघर्षों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, ने कहा कि हेमू ने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और सैन्य कौशल के बल पर भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उनके जीवन और संघर्ष से समाज को साहस, स्वाभिमान और एकजुटता की प्रेरणा मिलती है। अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष राजू कुमार सहारा ने मंच की अध्यक्षता करते हुए कहा की उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया। कहां है कि समाज के महापुरुषों और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि युवा अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें। मंच संचालन महासभा के युवा समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता उर्फ मंटू रौनियार ने किया। इस दौरान सामाजिक, चिकित्सा एवं सार्वजनिक क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों सम्मानित किए गए। इनमें वरिष्ठ समाजसेवी अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता, बैंककर्मी मदन प्रसाद, निगम पार्षद वार्ड नबर 4 मीना देवी, निगम पार्षद प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, डॉ. अंशु प्रिया, डॉ.अनुषा आर्या, नवनीत प्रकाश तथा जयप्रकाश सहित अन्यो के नाम शामिल है। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाजहीत में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर देवनारायण गुप्ता, मणि कुमार अधिवक्ता, सुमन कुमार मंशा, अजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, रामभजन, सोनू राज, अमित कुमार, कुणाल, सिद्धांत गुप्ता, वेदप्रकाश सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में महागठबंधन का विशाल प्रदर्शन, पुतला दहन
मोतिहारी। इंडिया गठबंधन की ओर से नर्सिंह बाबा मठ से हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विशाल प्रदर्शन निकाला गया। प्रदर्शनकारी
मीना बाजार चौक पहुंचकर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस अवसर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि कि चुनाव आयोग भाजपा के कठपुतली के तौर पर काम कर रही है। देश में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था कमजोर कर रही है। जिस तरह से लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था कमजोर करने की साजिश हो रही हैं, जाहिर है देश के लिए खतरा है। बिहार और बंगाल में सबसे पहले एसआईआर करा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के माध्यम से किया गया सच और सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने यह मांग किया कि बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और बंगाल में फिर से चुनाव हो। इंडिया गठबंधन विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सड़क से सदन तक निरंतर आंदोलन चलाता रहेगा। आंदोलन जबतक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफा के बाद ही खत्म होगा। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने यह मांग किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाये। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो हमें वोट करने की आजादी दिलवाई भाजपा आज चुनाव आयोग के माध्यम से वोट चोरी कर रही है। इस अवसर पर प्रभु देव यादव, जिला सचिव सत्येंद्र मिश्रा सीपीएम, जिला सचिव अशोक साहनी वीआईपी,जिला अध्यक्ष, राजद के प्रधान महासचिव राजद सुरेश साहनी, मधुबन राजद जिला अध्यक्ष नूर आलम खान, महागठबंधन के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश कुमार, मोतिहारी के पूर्व प्रत्याशी देवा गुप्ता पूर्व, राजद के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय निराला, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रेम यादव, पवन यादव, लाल बाबू खान, इनामुल हक, राजदेव यादव, जेपी यादव, अवधेश राय, नयन कुशवाहा, कृष्ण दास, असरार आलम, मनोज यादव, मुनीलाल यादव, अनिल यादव, फखरुद्दीन खान, अख्तर हुसैन, शबनम खातून, सीपीएम रविंद्र कुशवाहा उपस्थित थे।
पूर्वी चंपारण जिला उद्योग केंद्र में ‘एमएसएमई केंद्र’ का हुआ उद्घाटन
मोतीहारी। राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में ‘एमएसएमई केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। यह केंद्र जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए एक ही छत के नीचे (सिंगल विंडो) सभी प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया गया है।
एमएसएमई केंद्र की मुख्य सेवाएं एवं सुविधाएं
उद्यम पंजीकरण, नए एवं मौजूदा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर त्वरित एवं निःशुल्क उद्यम पंजीकरण की सुविधा के अतिरिक्त
स्थानीय निर्माण इकाइयों को ‘जीरो डिफेक्ट, ज़ीरो इफेक्ट’ (गुणवत्ता एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादन) प्रमाणन प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन, जिससे सरकारी सब्सिडी और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता का लाभ मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त इस केंद्र की स्थापना से नए उद्यमियों के लिए सरकारी योजनाओं और बैंक ऋण का लाभ प्राप्त करना अत्यंत सरल हो जाएगा। यह पहल जिला स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने, स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मील का पत्थर साबित होगी।
शहीद भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) कढ़ान बैरिया का डीएम ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने गणित के प्रश्नों को हल करने का तरीका बताया
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान केसरिया अंचल के कढ़ान बैरिया स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) का औचक निरीक्षण किया। अलबत्ता विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी अच्छी पाई गई।
विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन देखा। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से इंटरेस्ट किया। उन्होंने गणित के प्रश्नों को हल करने का तरीका बताया। पढ़ाई के दौरान बच्चों से गणित के प्रश्न भी पूछा। जिलाधिकारी को खुद से क्लास लेते हुए देखकर बच्चे काफी उत्साहित थे। उन्होने बच्चों को शिक्षा साथी ऐप के बारे में बताया और उसका भी उपयोग करने की सलाह दी।
विद्यालय भ्रमण के समय नगर आयुक्त आशीष कुमार, सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा,अनुमंडल पदाधिकारी चकिया शिवानी शुभम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी केसरिया उपस्थित थे।
छूटे एवं युवा मतदाताओं का होगा पंजीकरण
प्रपत्र-6 के माध्यम से निर्वाचक सूची में होगा पंजीकरण, बीएलओ करेंगे घर-घर सत्यापन
मोतिहारी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के आदेश के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण के उपरांत निर्वाचक सूची में छूटे हुए तथा युवा/प्रथम बार पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत बीएलओ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक सूची एवं वर्तमान निर्वाचक सूची का मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा, जो पूर्व की सूची में शामिल थे, लेकिन वर्तमान सूची में सम्मिलित नहीं हैं। चिन्हित मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कर अर्हता पाए जाने पर प्रपत्र-6 के माध्यम से अनिवार्य रूप से निर्वाचक सूची में पंजीकरण कराया जाएगा। बीएलओ प्रत्येक निर्वाचकों का सत्यापन करेंगे तथा यह प्रक्रिया एक माह के भीतर पूरी की जाएगी। सत्यापन सूची संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलए के साथ भी साझा की जाएगी। अभियान के दौरान मतदान केन्द्रों के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार रात्रि आश्रय, श्रमिक बस्तियों, गृहविहीन एवं कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
मीडिएशन फॉर द नेशन एवं लोक अदालतों की सफलता को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक
मोतिहारी। मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान को सफल बनाने तथा विशेष एन.आई. एक्ट लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अभिषेक कुमार दास की अध्यक्षता में उनके बैठक कक्ष में जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के संबंधित नोडल पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता बताई, जिनका समाधान पक्षकारों की आपसी सहमति एवं मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सकता है। बैठक में विशेष एन.आई. एक्ट लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिकाधिक निष्पादन तथा पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना एवं बेहतर समन्वय पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के सचिव नितिन त्रिपाठी ने लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक अदालत लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों एवं हितधारकों से समन्वित प्रयास करते हुए लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
सेवा संकल्प के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता
मोतिहारी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारतः सेवा चित्र” अभियान के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा भवन, बेलीसराय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार, डिप्टी मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश अस्थाना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
है। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता निभाई। बच्चों ने अपने विचारों और वक्तव्य के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध भारत के सपनों को प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज के विज्ञान संकाय की बारहवीं कक्षा की छात्रा श्वेता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका चयन राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता केलिए किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. लाल बाबू गुप्ता (डिप्टी मेयर), पूर्व मेयर प्रकाश अस्थाना, सुधांशु रंजन जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा उमेश कुमार, डीपीओ स्थापना ब्रजेश कुमार, शकील अहमद, सुशील कुमार, विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच देखकर मन प्रसन्न हुआ। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। वही डीएम ने नगर पंचायत केसरिया एवं निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया। नगर में सफाई-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, वाटर एटीएम की मरम्मती एवं राजस्व बढोत्तरी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश नगर कार्यपालक पदाधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, सहायक समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चकिया एवं कार्य पालक पदाधिकारी नगर पंचायत केसरिया उपस्थित थे। वहीं उन्होंन अवर निबंधन कार्यालय केसरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चल रहे सभी कार्यों का जायजा लिया गया एवं सभी पंजीयों का अवलोकन किया गया तथा अवर निबंधक को जरूरी निर्देश दिए।
शिक्षा समाज की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण है माध्यमः विधान पार्षद
-नई पीढ़ी को मौलाना आजाद के विचारों से जोड़ने की पहल, 22 नवंबर को होगा पैगाम-ए-आजाद कांफ्रेंस
तुरकौलिया। मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन, शिक्षा और उनके विचारों से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से आगामी 22 नवंबर को मोतिहारी जिला हाई स्कूल में आयोजित होने वाले पैगाम-ए-आजाद कांफ्रेंस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को तुरकौलिया स्थित एबी हॉस्पिटल के कांफ्रेंस हॉल में बैठक हुई। बैठक में कांफ्रेंस की तैयारियों और आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। एबी हॉस्पिटल के निदेशक सह पूर्व मुखिया बेबी आलम ने बैठक में पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान एमएलसी सह अल्पसंख्यक सभापति खालिद अनवर समेत कई चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री खालिद ने मौलाना आजाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को समाज की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम माना था। स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है। वही शहर के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ. तबरेज अजीज ने कहा कि सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए मौलाना आजाद ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
बैठक में डॉ. अफजल आलम, डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. परवेज अहमद, डॉ. तमन्ने, अब्दुल रहमान, दानिश खान, रिजवान, कौशर अहमद, जावेद अहमद व हकमुल्लाह सहित अन्य मौजूद थे।
चकिया में अपराधियों ने जेवरात व्यवसाई को मारी गोली, दो अपराधी गिरफ्तार
-एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया
चकिया। थाना क्षेत्र के बांसघाट के एक जेवरात व्यवसाई को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बुधवार की शाम सात-आठ बजे के बीच की बताई गई है। यह घटना बांसघाट गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप की है। घायल व्यवसाई सुजीत कुमार पिता अवध किशोर साह बांसघाट गांव के वार्ड 6 का निवासी बताये गए है। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों में थाना क्षेत्र के खरकी कुअवा गांव के आशुतोष कुमार उर्फ गुर्जर यादव पिता नवल किशोर यादव व उसी गांव का धीरज कुमार उर्फ मिसकॉल पिता संतोष कुमार बताया गया है।गंभीर रूप से घायल व्यवसाई के पिता अवध किशोर साह ने बताया कि भुवन छपरा स्थित दुकान से हम दोनों बाप बेटा बाइक से अपने घर बांसघाट जा रहे थे। इसी बीच है उक्त विद्यालय के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधी पीछे से बाइक को रोकने का इशारा कर बेटा से जेवरात वाला पिठ्ठू बैग छीनने का प्रयास करने लगे। बैग छीनने में असफल होने अपराधियों ने तीन गोली चलाई। गोली मेरे बेटे के पेट में लगी है। जब उन्होंने हल्ला किया, तभी सभी अपराधी पलटूबेलवा वाली रोड की तरफ फरार हो गये। उन्होंने बताया कि काफी अंधेरा होने की वजह से वे किसी को पहचान नहीं पाए। वहीं गंभीर रूप से घायल सुजीत कुमार का मोतिहारी के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। एसपी के घटना स्थल के निरीक्षक के समय एसडीपीओ संतोष कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने किया केसरिया स्तूप एवं नव निर्मित टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर का निरीक्षण
मोतिहारी। जिलाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान धुआंधार स्कूल सरकारी कार्यालय को सहित प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का भी अवलोकन किया।
यहां 7 डी थिएटर के साथ 25 आरामदायक कुर्सियां हैं, जहां पर्यटक बौद्ध स्थलों का शानदार अनुभव ले सकेंगे। हर शो की अवधि 10 मिनट की होगी। चारों तरफ खुला ग्राउंड और सुंदर लुक के साथ टेरेस फ्लोर पर 104 बुद्ध प्रतिमाएं लगाई जाएंगी, जो ऊपर से देखने वालों के लिए एक भव्य प्रदर्शनी का रूप लेंगी। साथ ही 8 महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों की रेप्लिका भी बनाई गई हैं। इनमें विक्रमशिला खंडहर, भागलपुर, लौरिया लैंडन, नालंदा खंडहर, अशोक स्तंभ, वैशाली, विश्व शांति स्तूप, राजगी, डुंगेश्वरी मंदिर, महाबोधि मंदिर, बोधगया, गुप्ता हिल्स का
निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक सप्ताह में हैंडओवर भी हो जाएगा। बाहर से और अंदर से दोनों तरफ से बहुत खूबसूरत लग रहा है। जाहिर है पर्यटकों के लिए बेहतरीन जगह बनेग
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कुख्यात वाहन चोर नसरुद्दीन अंसारी गिरफ्तार
लंबा रहा है आपराधिक इतिहास
रक्सौल। रामगढ़वा थाना पुलिस ने वाहन चोरी और अपराध नियंत्रण के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात अपराधी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला शेखटोली निवासी स्व. गयासुद्दीन अंसारी के पुत्र नसरुद्दीन अंसारी उर्फ मसरुद्दीन उर्फ जंगला उर्फ होठ कट्टा (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस द्वारा खंगाले गए दस्तावेजों के अनुसार, इस गिरफ्तार अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले से कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें रामगढ़वा थाना कांड संख्या 333/23 (दिनांक 13.08.2023, धारा 379, चार्जशीट संख्या 258/23), रामगढ़वा थाना कांड संख्या 334/24 (दिनांक 29.12.2024), रामगढ़वा थाना कांड संख्या 456/26 (दिनांक 08.10.2026), सुगौली रेल थाना कांड संख्या 61/19 (दिनांक 13.10.2019, धारा 401/414 भादवि) तथा तुरकौलिया थाना कांड संख्या 385/25 (दिनांक 18.08.2025) शामिल हैं। पुलिस इस मामले में अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच कर रही

