भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को घोषित किया राज्यसभा उम्मीदवार

भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को घोषित किया राज्यसभा उम्मीदवार
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव होना है। इसके लिए पार्टी ने श्री दिनेश आर्य को उम्मीदवार घोषित किया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए श्रीमती रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

दिनेश आर्य उत्तराखंड में राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) रह चुके हैं। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी, भाजपा के नैनीताल के पूर्व जिलाध्यक्ष और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।वहीं, रुक्मिणी मल्लिक कोयल मल्लिक के नाम से जानी जाती हैं। वह अभिनेत्री और राजनेता हैं तथा मुख्य रूप से बंगाली फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं।

पश्चिम बंगाल में एक राज्यसभा सीट रिक्त हुई है। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रुक्मिणी मल्लिक ने 16 जुलाई को इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था। रिक्त हुई इसी सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर द्विवार्षिक चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव 16 अक्टूबर को कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 11 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल इस साल नवंबर में समाप्त हो रहा है। इसके चलते इन सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराया जा रहा है।

उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page