पांच माह पहले हुई थी उमेश की शादी, हादसे में उजड़ा सुहाग
-पत्नी पूजा की स्थिति बिगड़ी, अस्पताल मे भर्ती
तुरकौलिया। रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह बस की ठोकर से हुई उमेश कुमार की मौत की खबर जैसे ही तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मठवा गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। पांच माह पहले ही उमेश की शादी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बरवा गांव निवासी पूजा कुमारी से हुई थी। हादसे ने महज पांच महीने में ही पूजा का सुहाग उजाड़ दिया।
परिजनों के अनुसार उमेश की शादी बड़ी धूमधाम से उसके पिता नथुनी साह और बड़े भाई डॉ. गणेश साह ने कराई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन शनिवार सुबह हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।
पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरकौलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इधर, उमेश की मां ललिता देवी और भाभी के रुदन-क्रंदन से घर का माहौल गमगीन है।
परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। गांव में हर तरफ एक ही चर्चा है कि महज पांच माह पहले जिस घर में नई बहू
मृतक के पड़ोसी व वार्ड सदस्य चंदन सिंह कुशवाहा ने बताया कि उमेश बेहद मिलनसार स्वभाव का युवक था।

