गंडक नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद , पुलिस जांच में जुटी

गंडक नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद , पुलिस जांच में जुटी
Facebook WhatsApp

कोटवा। थाना क्षेत्र के कररिया गांव के समीप तिरहुत मेन कैनाल से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। जिसकी उम्र लगभग 48 साल बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पानी में किनारे पर शव को देखा , जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

इस बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोटवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसआई राजीव कुमार ने बताया की मृतक के पास से कोई भी ऐसा समान नहीं मिला है जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा सके।

हाथ पर टैटू बने हुए है । नहर में शव मिलने की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इस बाबत थानाध्क्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक तौर पर प्ररित होता है कि व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट महत्वपूर्ण है , जिसके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि मौत का वास्तविक कारण क्या है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page