वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
Facebook WhatsApp

-महावीर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

हरसिद्धि। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को महावीर सरस्वती शिशु मंदिर, हरसिद्धि में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के सामूहिक  वंदे मातरम के गायन से हुई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक गायन प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया।

सामूहिक गायन के बाद विद्यालय परिसर से छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए विद्यार्थी देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।  विद्यालय प्रबंधन की ओर से यात्रा को लेकर विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये थे तथा सुरक्षा के भी इंतजाम किये गये थे, तिरंगा यात्रा के बाद सरस्वती विद्या भारती परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।  कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी प्रसाद ने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा, सामूहिक गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-बड़े सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ई. राकेश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, नारायण प्रसाद अग्रवाल, सुल्तानिया, अजय सुल्तानिया, भोले शंकर गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई शिक्षा प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

इसमें थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page