गहवामाई मंदिर परिसर से ‘देश मधेश’ साप्ताहिक का विमोचन 

गहवामाई मंदिर परिसर से ‘देश मधेश’ साप्ताहिक का विमोचन 
Facebook WhatsApp

 -पवित्र मंदिर परिसर से पत्रिका का शुभारंभ करना ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कार्य 

रक्सौल। नेपाल के वीरगंज से प्रकाशित होने वाले ‘देश मधेश’ साप्ताहिक पत्रिका का शुक्रवार को एक समारोह के बीच विमोचन किया गया। गहवा माई मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में ज्योतिष सम्राट पंडित पुरुषोत्तम दुबे द्वारा मंत्रोच्चार एवं पूजा-पाठ के साथ पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पत्रिका के प्रकाशक अभिलाष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्याब्सन पर्सा के अध्यक्ष सरोज प्रसाद चौधरी ने ‘देश मधेश’ साप्ताहिक का औपचारिक विमोचन किया। इसके अलावा नेपाल इनोवेटिभ सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष कमल चौगाई, नेपाल पत्रकार महासंघ मधेश प्रदेश के सदस्य अजय साह, क्रियाशील युवा पत्रकार मंच के अध्यक्ष आनंद पटेल और उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साह की मौजूदगी रही।

प्रमुख अतिथि सरोज प्रसाद चौधरी ने देश की आर्थिक नगरी वीरगंज से प्रकाशन शुरू किए गए ‘देश मधेश’ साप्ताहिक की सफलता की शुभकामना व्यक्त की। चौधरी ने कहा, “होटल में तड़क-भड़क के साथ किए जाने वाले विमोचन की तुलना में पवित्र मंदिर परिसर से पत्रिका का शुभारंभ करना ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कार्य है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘देश मधेश’ देश और समाज के विकास के लिए निरंतर कलम चलाएगा तथा समाज में व्याप्त विकृति, विसंगति और अव्यवस्था के विरुद्ध आवाज उठाएगा।

इसी तरह नेपाल इनोवेटिभ सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष कमल चौगाई ने युवा पत्रकारों की सक्रियता में प्रकाशित ‘देश मधेश’ साप्ताहिक की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। उन्होंने पत्रिका से आवाजविहीन लोगों की आवाज बनकर पाठकों का विश्वास जीतने की अपेक्षा व्यक्त की।

ज्योतिष सम्राट पंडित पुरुषोत्तम दुबे ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुभारंभ की गई पत्रिका से देश और समाज के पक्ष में निरंतर कलम चलाने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने शुभ दिन में विमोचन की गई। इस पत्रिका के पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की कामना की। कार्यक्रम में युवा अनिल पटेल, पत्रकार राकेश कुमार साह, संतोष कुशवाहा, आकाश राजभंडारी, ओमप्रकाश सर्राफ, समाजसेवी धीरज साह सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page