जनता दरबार में फरियादियों ने लगाई गुहार

जनता दरबार में फरियादियों ने लगाई गुहार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।समाहरणालय  मोतिहारी स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम  जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 13 फरियादियों में गुहार लगाई। लोगों की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत  शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सुनवाई की। जनता दरबार से ही अपर समाहर्त्ता के द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारी को प्राप्त शिकायतों के समाधान का निर्देश दिया गया। 

एडीएम ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा। जनता के दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग  से संबंधित  आवेदन प्राप्त हुए, जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु  संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया। मौके पर एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह वरीय उप समाहर्ता सुश्री निधि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page