अंत्योदय को धरातल पर उतार रही मोदी सरकार

अंत्योदय को धरातल पर उतार रही मोदी सरकार
Facebook WhatsApp

 

-गरीब कल्याण से विकसित भारत तक देश ने नई गति पकड़ी : राधामोहन सिंह

   

 मोतिहारी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मोतिहारी के तत्वावधान में नगर भवन, मोतिहारी में भव्य “अंत्योदय सम्मेलन” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों एवं अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई।  सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, सुशासन, आधारभूत संरचना और समावेशी विकास को अपनी प्राथमिकता बनाकर अंत्योदय की भावना को धरातल पर उतारने का व्यापक प्रयास किया है।

श्री सिंह ने कहा कि अंत्योदय का अर्थ केवल गरीबी दूर करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान और अवसर उपलब्ध कराना है। किसान की आय और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं के लिए कौशल एवं रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना इसी व्यापक सोच का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि जब गरीब के सिर पर पक्की छत, घर में नल का पानी, रसोई में स्वच्छ ईंधन और परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा होती है, तब अंत्योदय का विचार वास्तविक जीवन में दिखाई देता है।  मोदी सरकार की योजनाओं का सबसे बड़ा प्रभाव गांव और गरीब परिवारों के जीवन में दिखाई देता है।

मोदी सरकार ने विकास के साथ-साथ पारदर्शी और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी है। डीबीटी और डिजिटल माध्यमों के विस्तार से सरकारी सहायता को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत हुई है।

इस अवसर पर भाजपा के मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, पूर्व विधायक गोविन्दगंज सुनील मणि तिवारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में चाय एवं पान दुकानदारों की सहभागिता निभाई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page