अरेराज के डॉ. राजीव कुमार सिंह ने किया पीजी क्वालीफाई,लगा बधाइयों का तांता

अरेराज के डॉ. राजीव कुमार सिंह ने किया पीजी क्वालीफाई,लगा बधाइयों का तांता
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिले के अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के झखरा गांव निवासी बृज किशोर सिंह के पुत्र डॉ. राजीव कुमार सिंह ने स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

उन्होंने 720 में  574 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 760 वीं रैंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे अरेराज क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सफलता की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

डॉ. राजीव कुमार सिंह मुजफ्फरपुर स्थित कच्ची-पक्की के आईओएन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर नीट-पीजी की परीक्षा दी थी। सामान्य वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष एक हजार अभ्यर्थियों में स्थान प्राप्त करना उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है। उनकी सफलता से झखरा गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

परिजनों के अनुसार, डॉ. राजीव कुमार सिंह ने परीक्षा की तैयारी के दौरान नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को अपनी प्राथमिकता बनाए रखा। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

डॉ. राजीव कुमार सिंह की सफलता पर उनके परिजनों, ग्रामीणों, मित्र एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page