राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन,बिहार-बंगाल के मतदान को रद्द करने की मांग की

राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन,बिहार-बंगाल के मतदान को रद्द करने की मांग की
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं प्रतिपक्ष के नेता सह राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर गांधी चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।

नेताओं ने उन पर अनैतिक एवं अवैध निर्णय,  सत्ता समर्थित नीति और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को समाप्त करने की साजिश का आरोप लगाया। दोषपूर्ण  एसआईआर के नाम पर धांधली कर  वोट डकैती, संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने के षड्यंत्र के भी आरोप लगाए गए।

नेताओं ने  बिहार-बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त  को अभिलंब गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा करने की मांग की।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा.शमीम अहमद, पूर्व विधायक राजेंद्र राम,पूर्व विधायक  लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रधान महासचिव सुरेश साहनी, संजय निराला प्रेम शंकर यादव, उमाशंकर यादव, कुमार शिवम शाह, अवनीश यादव, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, जेपी यादव सहित भारी संख्या में  नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page