बच्ची से दुष्कर्म मामले में एक को बीस वर्ष का सश्रम कारावास, बीस हजार रुपये अर्थदंड भी

बच्ची से दुष्कर्म मामले में एक को बीस वर्ष का सश्रम कारावास, बीस हजार रुपये अर्थदंड भी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। रेप एंड पॉक्सो कोर्ट- 3 के अनन्य विशेष न्यायाधीश मिथिलेश कुमार ने आठ वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर ले जाने, मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म करने मामले में दोषी अभियुक्त को 20 वर्षों के सश्रम कारावास एवं बीस हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाए। अर्थदंड नहीं देने पर पंद्रह दिनों की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

सजा मधुबन थाना क्षेत्र के कोईलहरा मठ निवासी कृष्णनाथ सहनी के पुत्र कुन्नू को हुई। मामले में पीड़िता के बयान पर मधुबन थाना कांड संख्या 95/2021 दर्ज हुई थी। अभियोजन के अनुसार, घटना 8 अप्रैल 2021 की रात करीब नौ बजे की है। आठ वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ घर में सोई हुई थी।

उसी दौरान नामजद अभियुक्त वहां पहुंचा और बच्ची का मुंह बंद कर उसे जबरन गेहूं के खेत में ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। जिससे  बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में किसी तरह चिल्लाते हुए घर पहुंची। परिजन गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया।

ईलाज के दौरान स्वास्थ्य में सुधार होने पर 11 अप्रैल 2021 को तत्कालीन अस्पताल कैंप प्रभारी आरती ठाकुर ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा तथा अनुसंधान के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में समर्पित किया।

विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक पुष्पा दुबे ने अभियोजन पक्ष की ओर से करीब आधा दर्जन गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर उनकी गवाही कराई। न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए धारा 323 भादवि एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्षों के सश्रम कारावास तथा 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page