बिहार राज्य के दूसरे जिले रहने वाले 4943 पुलिस जवान भी करेंगे मतदान
पूर्वी चंपारण। दूसरे जिले या राज्य में सेना या पुलिस में नौकरी करने वाले जिले के 4943 जवान भी अपना मतदान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ई-बैलट पेपर भेज दिया गया है। जिला निर्वाचन विभाग को मतदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले इन जवानों को ई-बैलट पेपर भेज दिया गया है। सभी लोग उसे डाउनलोड कर अपना वोट करने के बाद मतपत्र फिर भेज देंगे। यह सभी मतपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय में आएंगे, जिन्हें विधानसभावार ट्रेजरी में रखा जाएगा। फिर उन्हें मतगणना के दिन संबंधित मतगणना केंद्र पर ले जाकर पोस्टल बैलेट के रूप में गिनती की जाएगी।
– ई-बैलट वाले मतदाताओं की संख्या
रक्सौल – 417
सुगौली – 736 नरकटिया – 312
हरसिद्धि – 445
गोविंदगंज – 623
केसरिया – 362
कल्याणपुर – 379
पिपरा – 380
मोतिहारी – 442
मधुबन – 230
चिरैया – 286
ढाका – 331
कुल – 4943

