मोतिहारी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,गरीब चौपाल सम्मेलन में दुहराई,आरक्षण में संशोधन की मांग
मोतिहारी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा रविवार को मोतिहारी के बापू सभागार में गरीब चौपाल सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दलित व महादलित समाज के लोग जुटे।कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वे शुरू से ही गरीबों और वंचितो के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।वे चाहते है,जो लोग संपन्न हैं,वे लोग आरक्षण का लाभ छोड़े आरक्षण में संशोधन किया जाए। लेकिन संपन्न होने के बाद भी जो लोग आरक्षण का लाभ ले रहे है,उन्हे आपत्ति हो रही है।जिससे आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से समाज के गरीब तबके तक नही पहुंच पा रहा है।
मांझी ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने आरक्षण का पूरा लाभ उठा लिया है, उन्हें अब खुद आगे आकर हटने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग दोहराते हुए कहा कि आरक्षण का उचित वर्गीकरण होना चाहिए ताकि जिसकी जितनी हिस्सेदारी है, उसे उतना हक मिल सके।
वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने आरक्षण में बंटवारे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा, चिराग पासवान को आखिर मेरी मांग पर परेशानी क्यों हो रही है? उन्होने कहा कि संविधान में भी लिखा है कि गरीब, दलित, वंचित को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। जिन लोगों ने आरक्षण का लाभ ले लिया है,वे उसका लाभ छोड़े,ताकि अन्य गरीब व वंचित वर्ग के वास्तविक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी है, उसकी उतनी भागीदारी मिलनी चाहिए और आरक्षण की समीक्षा भी होनी चाहिए।
सुमन ने राहुल गांधी पर निशाने साधते कहा कि उनका बयान समाज को बांटने वाला है। कांग्रेस को ऐसे लोगों से पार्टी की बागडोर छीनकर दूसरे के हाथ में दे देनी चाहिए।इस मौके पर हम नेताओ ने लोगो की समस्याओ को भी सुनी और उसके निदान के लिए लोगो को आश्वस्त किया।

