स्वरोजगार से बेरोजगारी दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः कृष्णनंदन पासवान
-सरिसवा स्थित अर्थ एग्रो ग्लोबल फैक्ट्री परिसर में आयोजित हुआ स्वरोजगार सेमिनार
तुरकौलिया। हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के सरिसवा गांव स्थित अर्थ एग्रो ग्लोबल फैक्ट्री परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्वरोजगार परिषद की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन विधायक कृष्णनंदन पासवान, परिषद के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, चांदी देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुनील टाइगर एवं हेमंत किशोर वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्वरोजगार परिषद द्वारा आयोजित यह पहल बेरोजगार युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि परिषद “सबका हो अपना रोजगार, कोई न रहे बेरोजगार” की थीम पर कार्य कर रही है, जो सरकार की रोजगार सृजन की नीति के अनुरूप है। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार अपनाने और उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया।
अंतरराष्ट्रीय स्वरोजगार परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और सरकार भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर संभव सहयोग देने को तैयार है।युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अर्थ एग्रो ग्लोबल इंडस्ट्री के निदेशक धीरज कुमार सिंह, अनुराग कुमार और सीमा देवी ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया। सेमिनार की अध्यक्षता डॉ. सुरेश चंद्र प्रसाद ने की।
इस अवसर पर वरीय भाजपा नेता दीपक शर्मा, राजकिशोर सिंह, ई कुंदन पासवान, रविन्द्र नाथ सिंह कुशवाहा, प्रिंस कुमार, दुर्गेश नारायण सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, शशि भूषण सिंह, सरपंच मनोज कुमार, रामबाबू पटेल, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

