बेहतर शिक्षण के लिए शिक्षक रोहन पाण्डेय हुए सम्मानित
संग्रामपुर।पटना स्थित बिहार विधान परिषद् उप भवन सभागार में ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति’ एवं ‘लोकचिन्तन’ के तत्वावधान में पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान – 2026 सह लोकचिन्तन स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में राज्यपाल ले. जनरल (से.नि.) सैयद अता हसनैन, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ की उपस्थिति में देश व प्रदेश की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान दमड़ी अशर्फी उच्च माध्यमिक विद्यालय संग्रामपुर के शिक्षक रोहन पांडेय को भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। उक्त सम्मान बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर द्वारा दिया गया।

