बिहार की राजनीति व चिराग पासवान पर निबंध प्रतियोगिता जेन जी के लिए होगा बेहतर साबित:विधायक बब्लू गुप्ता

बिहार की राजनीति व चिराग पासवान पर निबंध प्रतियोगिता जेन जी के लिए होगा बेहतर साबित:विधायक बब्लू गुप्ता
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला लोजपा (आर) के तत्वावधान में सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के द्धारा एक निबंध प्रतियोगिता की घोषणा की गई। निबंध का विषय है “बिहार की राजनीति और चिराग पासवान” है।

रविवार को मोतिहारी स्थित अपने आवास पर विधायक श्री गुप्ता ने पत्रकारो को बताया कि पूर्वी चंपारण के 15 वर्ष से 25 वर्ष के युवा जेन जी समूह बिहार के युवा नेता चिराग पासवान के बारे में क्या विचार रखते है, इस संदर्भ में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निबंध 1500 से 2000 शब्दों में आमंत्रित किया गया है, यह प्रतियोगिता पूरी तरह लिखित होगी।

15 से 25  वर्ष के युवा जेन जी इस निबंध को हिंदी,उर्दू व अंग्रेजी में लिख सकते है।आमंत्रित किये गये इस निबंध को 26 सितंबर तक मोतिहारी शहर के जानपुल स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प,चांदमारी मोतिहारी स्थित डोसा-प्लाजा और अरेराज स्थित हाउस ऑफ फैशन प्रतिष्ठान में जमा कराया जा सकता हैं।

विधायक ने बताया कि आमंत्रित निबंध जमा करने के लिए जिले के अन्य स्थानो का भी चयन किया जा रहा है। इस निबंध प्रतियोगिता में अव्वल पांच प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 1 लाख रूपये,द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रूपये तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपये चतुर्थ पुरस्कार 15 हजार रूपये व पांचवा पुरस्कार 10 हजार नगद देकर पुरस्कृत किया जाएगा। छठे से दसवें स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को भी गिफ्ट हैम्पर देकर  पुरस्कृत किया जाएगा, वही सुस्पष्ट लिखावट वाले प्रतिभागी भी सम्मानित किये जायेगे। साथ ही प्रथम 50 प्रतिभागियों के चयनित निबंध को संकलित कर चिराग पासवान पर एक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।

विधायक श्री गुप्ता ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ निबंध का चयन राज्य स्तर के विद्धान प्रोफेसरो की जूरी द्वारा देखी जाएगी। जो पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी।

विधायक श्री गुप्ता ने बताया कि इसके पहले भी हमने एक निबंध प्रतियोगिता करवाया था जो काफी सफल रहा था। उन दिनों  जिस प्रतियोगी को हमलोगों ने प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया था,उसे ही एक अन्य निबंध प्रतियोगिता में बिहार सरकार ने भी पुरस्कृत किया था।

यह प्रतियोगिता पूर्वी चंपारण के जेन जी के साथ संवाद का एक बेहतर माध्यम बनेगा। आज हमारे युवा लिखना भूल रहे है जबकि व्यक्तित्व का निखार बिना लिखे नहीं हो सकता। बड़े प्रतियोगिता परीक्षा में लिखित परीक्षा अनिवार्य होता हैं।

मौके पर मोतिहारी लोजपा  जिलाध्यक्ष धरणीधर मिश्र, ढाका संगठन जिलाध्यक्ष चंचल पासवान, रक्सौल संगठन जिलाध्यक्ष राजेश पासवान, युवा जिलाध्यक्ष मंजीत पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी, एससीएसटी जिलाध्यक्ष, छठू पासवान, भाजपा नेता अब्दुल रहमान, राजा ठाकुर, बसंत मिश्रा, अखिलेश गुप्ता सहित बडी संख्या में लोजपा व एनडीए के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page