बैरियाडीह में पुलिस की छापेमारी, 110 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद

बैरियाडीह में पुलिस की छापेमारी, 110 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। स्थानीय थाना पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बैरियाडीह गांव में छापेमारी कर करीब 110 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा कारोबारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बैरियाडीह गांव में अवैध रूप से देसी चुलाई शराब का कारोबार किया जा रहा है।  सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही कारोबारी को कार्रवाई की भनक लग गयी और वह मौके से फरार हो गया।

तलाशी के दौरान वहां से करीब 110 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब कारोबारियों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना, बरामद शराब और अन्य तथ्यों के आधार पर कारोबारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी‌।

उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के अवैध निर्माण एवं बिक्री की सूचना मिलने पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी अभियान में अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पुलिस पदाधिकारी अक्षय कुमार एवं अंकित कुमार, महिला पुलिस बल तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page