पुलिस की विशेष छापेमारी में दो ट्रायल वारंटी गिरफ्तार

पुलिस की विशेष छापेमारी में दो ट्रायल वारंटी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। स्थानीय थाना पुलिस की ओर से  फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर दो ट्रायल वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार दोनों वारंटी एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को माननीय न्यायालय में भेज दिया गया।

थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में टीआर संख्या 348/25 के वारंटी राजेश दुबे, पिता स्व. पासपत दुबे तथा प्रियरंजन दुबे, पिता राजेश दुबे, दोनों निवासी मटियारिया शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध न्यायालय से जारी ट्रायल वारंट के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गयी। विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया पूरी की गयी। तत्पश्चात उन्हें न्यायालय  के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  न्यायालय से जारी वारंट का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

छापेमारी में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दरोगा अंकित कुमार एवं दरोगा अक्षय कुमार समेत पुलिस टीम शामिल थी।  पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page