कनछेदवा पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र नाथ सिंह के निधन से इलाके में शोक की लहर
हरसिद्धि। कनछेदवा गांव निवासी एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र नाथ सिंह का शनिवार की सुबह पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गई।
उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व नरेंद्र नाथ सिंह बाइक से सुगौली गये थे,इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया।
नरेंद्र नाथ सिंह लगातार दो बार पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। पहली बार उन्होंने छह मतों के अंतर से चुनाव जीता था। वहीं दूसरी बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 261 मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष बने थे। उनके निधन से गांव ने एक सक्रिय सामाजिक व्यक्ति को खो दिया।

मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र राजकुमार सिंह न्यायालय में पेशकार के पद पर कार्यरत हैं। निधन की सूचना पर विधायक कृष्णनंदन पासवान, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक राजेंद्र राम,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, मनोज राम (पत्रकार) मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह,बसंत पासवान, पूर्व उप प्रमुख विजय कुशवाहा, मारकंडे कुशवाहा, राजद नेता नयन कुशवाहा, मुखिया अशोक कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष महातम सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रसिद्ध कुमार, पैक्स अध्यक्ष रजनीश कुमार, मुखिया पति वेद प्रकाश कुशवाहा, पूर्व मुखिया बसंत पासवान समेत सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

