एमएस कॉलेज की छात्रा पूजा  ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर नाम रोशन किया 

एमएस कॉलेज की छात्रा पूजा  ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर नाम रोशन किया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जून 2026 में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या यूजीसी-नेट भारत में एक राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा है।

यह स्नातकोत्तर प्रतियोगियों के लिये विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक बनने हेतु एवं पीएच.डी में दाखिले के लिए एक पात्रता परीक्षा है।

इस परीक्षा में मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की छात्रा पूजा कुमारी ने सफलता अर्जित कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। पूजा महाविद्यालय के हिंदी विभाग से बी.ए. एवं एमए. की छात्रा रही हैं। उन्होंने 300 अंकों की यूजीसी-नेट परीक्षा में 162 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।

शहर के चांदमारी, मुहल्ला  निवासी पूजा कुमारी,  साहेब प्रसाद एवं  फूलवंती देवी की सुपुत्री हैं। अपनी सफलता पर पूजा कुमारी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता एवं हिंदी विभाग के शिक्षकों को दिया। उनकी सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमएन. हक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी विभाग के शिक्षकों ने भी पूजा कुमारी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page