प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को मिलेगा राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को मिलेगा राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को राजभाषा के कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सतत श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वर्ष 2025-26 का “राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान” प्रदान किया जाएगा।हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को नवी मुंबई में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को वर्ष 2023-24 और 2024-25 में लगातार दो बार राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम) से सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष भी राजभाषा के कार्यान्वयन में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।नियमानुसार, किसी मंत्रालय या विभाग को लगातार दो बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर अगले वर्ष उसे पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाता।

हालांकि, विभाग द्वारा कई वर्षों से राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इसी सतत उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विभाग को इस वर्ष विशेष राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान के लिए चयनित किया गया है। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन और राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए मिला यह सम्मान विभाग की राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page