बाइक में कार ने पीछे से मारी टक्कर, घायल को अस्पताल पहुंचाकर चालक हुआ फरार

बाइक में कार ने पीछे से मारी टक्कर, घायल को अस्पताल पहुंचाकर चालक हुआ फरार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र में एक कार चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। वहीं उसने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया और फरार हो गया।

घटना में घायल व्यक्ति के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। मामले को लेकर घायल की पत्नी रिंकू देवी ने नगर थाने में आवेदन देकर कार के चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर थाने को दिए आवेदन के अनुसार, रिंकू देवी के पति चंद्रेश्वर सुबह में अपने घर से मोतिहारी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे।

पुराना बंजरिया ब्लॉक के पास एक कार के चालक ने कथित तौर पर तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से उनके पति के बाइक को धक्का मार दिया। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को रोककर घायल को आरआर ट्रॉमा सेंटर, जानपुल-अवधेश चौक, मोतिहारी पहुंचाया। आवेदन में आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद चालक मौका पाकर कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए सन्मुखी देवी मेमोरियल अस्पताल, ढेकहां बाजार ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

आवेदन के मुताबिक, हादसे में चंद्रेश्वर सहनी के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है और इलाज में काफी खर्च हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page