भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने किया वृक्षारोपण
रक्सौल। प्रखंड कांग्रेस कमिटी के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष बिकेश कुमार के अध्यक्षता में शहर के सुन्दरपुर लेप्रोसी हॉस्पिटल के सभागार में भारत रत्न संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 82 वें जन्मदिवस के अवसर पर दर्जनों फलदार वृक्षारोपण किया गया।
उक्त अवसर पर मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान आज भी सराहनीय है। पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत,18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार, डिजिटल क्रांति की शुरुआत, एटीएम की शुरुआत, कंप्यूटर युग की शुरुआत आज भी 21 वीं सदी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हैं।
युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी दूर दृष्टि नीति के प्रधानमंत्री थे, उनका मानना था देश के विकास और उन्नति में सबसे बड़ा निर्णायक योगदान देश के युवाओं का हो सकता है।
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह, कृष्णा यादव, गुड्डू कुमार, रोहित जयसवाल, मनीर आलम, महेश कुमार, सुरज राम, मोहन राम, संदेश कुमार, मनीष कुमार, उमेश कुमार राम, आनंद कुमार,विरबहादुर यादव सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।

