सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये निर्देश

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये निर्देश
Facebook WhatsApp

-सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से कई जगहों पर सुरक्षा जोन का इंतजाम करेगा विभाग 

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा किया बाद विभिन्न विभागों को सड़क सुरक्षा से संबंधित निर्देश दिए गए।

इसके पूर्व विगत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निदेश दिए गए। परियोजना निदेशक, एनएचएआई मोतिहारी को बनकट स्थित बैरिया देवी माई स्थान एवं देवराहां बाबा चौक से चंडी माई स्थान के पास गति सीमा 60 किमी. निर्धारित करने के साथ-साथ ब्लिंकर्स एवं रोड साईनेज लगाने साथ ही उक्त स्थलों पर सहायक मार्गां पर स्पीड ब्रेकर लगाने का निदेश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, मोतिहारी एवं ढ़ाका एवं सभी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, पूर्वी चम्पारण को नेशनल हाईवे से मिलने वाले मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने का निदेश दिया गया।

जिलान्तर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए तुरकौलिया थानान्तर्गत माधोपुर मठ,  मुफसिल थानान्तर्गत मधुबनी घाट,  डुमरियाघाट थानान्तर्गत हुसैनी बाजार, डुमरिया माई स्थान, पहल चौक,  संग्रामपुर थानान्तर्गत भवानीपुर मठ, मंगलापुर, हरसिद्धि थानान्तर्गत मटियरिया कांटा, नगर थानान्तर्गत मरीन ड्राईव, कोटवा थानान्तर्गत बेलवा माधो, दीपऊ,बंजरिया थानान्तर्गत शंकर ढ़ाबा, ढ़ाका थानान्तर्गत करमावा,  छौड़ादानों थानान्तर्गत चैनपुर, मधुबन थाना के जोगौलिया, तालिमपुर,  पिपराकोठी थानान्तर्गत बरकुरवा,  पताही थानान्तर्गत भकुरहिया,  मेहसी थानान्तर्गत दामोदरपुर कट, बथना कट,  चिरैया थानान्तर्गत लालबेगिया इत्यादि स्थलों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए सभी संबंधित सड़क विभाग को आवश्यक निदेश दिए गए।

हिट एंड रन सड़क दुर्घटनाओं में मुआवजा भुगतान की समीक्षा करते हुए थाना एवं अंचल स्तर पर लंबित प्रतिवेदन यथाशीघ्र उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित थानाध्यक्षों एवं अंचल अधिकारियों को निदेशित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं का आई- रेड/ ई-डार पोर्टल पर प्रविष्टि की समीक्षा करते हुए सभी थानाध्यक्ष को निर्धारित समय के अंदर शत प्रतिशत प्रविष्टि करने के लिए निदेशित किया गया।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात,पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), जिला परिवहन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मोतिहारी एवं मुजफ्फरपुर,  कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, मोतिहारी एवं ढ़ाका,पुलिस उपाधीक्षक (यातायात),  अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी,  सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page