राजद के लोकभवन मार्च पर चले वाटर कैनन, तेजस्‍वी-मीसा समेत राजद के कई नेता लिए गए ह‍िरासत में

राजद के लोकभवन मार्च पर चले वाटर कैनन, तेजस्‍वी-मीसा समेत राजद के कई नेता लिए गए ह‍िरासत में
Facebook WhatsApp

पटना। सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान एके 47 से फायरिंग के विरोध में राजद के कार्यकारी अध्‍यक्ष तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन क‍िया। गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से निकले लोकभवन मार्च को डाकबंगला चौराहे पर रोकने की कोशि‍श की गई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड‍िंग तोड़ दी ओर आयकर चौक की ओर बढ़ गए।

आयकर चौराहे से प्रदर्शन को आगे नहीं बढ़ने द‍िया गया। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की हल्‍की नोकझोंक भी हुई।इस दौरान वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।इसके बाद तेजस्‍वी यादव, मीसा भारती, राज्‍यसभा सदस्‍य संजय यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ल‍िया गया। जिन्हे एक घंटे बाद छोड़ दिया गया।

वाटर कैनन चलाए जाने पर तेजस्‍वी यादव ने कहा क‍ि यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है।लेक‍िन इससे फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्‍होंने कहा कि वे जेल जाने को तैयार हैं। अब जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। सरकार को झुकना ही होगा। ऐसे काम नहीं चलेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा, “छात्रों पर AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जब तक मुख्यमंत्री जिम्मेदारी तय नहीं करेंगे पूरी घटना का वक्तव्य नहीं देंगे और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

तेजस्वी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अभी मौजूद नहीं हैं। राज्यपाल के आने के बाद राजद का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page