भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में वाचनालय का उद्घाटन

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में वाचनालय का उद्घाटन
Facebook WhatsApp

पटना। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय-सह-वाचनालय में आज वाचनालय (रीडिंग रूम) का उद्घाटन कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया।उद्घाटन से पूर्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इसके पश्चात उन्होंने संग्रहालय परिसर का भ्रमण किया तथा विभिन्न दीर्घाओं एवं प्रदर्शित सामग्रियों का अवलोकन किया।

मंत्री ने संग्रहालय की उस गैलरी का भी निरीक्षण किया, जहां कर्पूरी ठाकुर से जुड़ी व्यक्तिगत वस्तुओं एवं उपयोग की सामग्री को संरक्षित कर प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने वहां प्रदर्शित उनके वस्त्र, चश्मा एवं अन्य व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित कर्पूरी ठाकुर जी के कक्षों का भी निरीक्षण किया और वहां उनकी जीवनशैली एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़ी स्मृतियों को देखा।

वाचनालय के शुरू होने से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं इतिहास, कला, संस्कृति तथा सामाजिक विषयों में रुचि रखने वाले पाठकों को अध्ययन एवं शोध के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे संग्रहालय की भूमिका केवल स्मृति एवं विरासत के संरक्षण तक सीमित न रहकर अध्ययन और शोध के केंद्र के रूप में भी और मजबूत होगी।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के मूल्यों को समर्पित रहा। उनके जीवन एवं विचारों से जुड़ा यह संग्रहालय नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र है। वाचनालय की सुविधा से विद्यार्थी और शोधार्थी कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन, विचारों तथा बिहार के सामाजिक एवं राजनीतिक इतिहास से जुड़े विषयों का अध्ययन कर सकेंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page