भारत ने की स्लोवेनिया में दूतावास पर हमले की निंदा

भारत ने की स्लोवेनिया में दूतावास पर हमले की निंदा
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारत ने यूरोपीय देश स्लोवेनिया के लजुब्लजाना स्थित भारतीय दूतावास परिसर को खालिस्तान समर्थकों द्वारा निशाना बनाए जाने की निंदा की है। भारत ने अन्य जगहों की कानून प्रवर्तन अधिकारियों से भी ऐसे समूहों की ओर से फैलाई जा रही घृणास्पद प्रचार सामग्री और गलत सूचनाओं पर ध्यान देने को कहा है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को घटना पर जारी बयान में कहा कि वियना कन्वेंशन के तहत राजनयिक परिसर अभेद्य और उनकी सुरक्षा अनिवार्य होनी चाहिए। वक्तव्य में कहा गया है कि हमने इस मामले को नई दिल्ली और लजुब्लजाना दोनों स्थानों पर स्लोवेनियाई अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है ताकि ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page