काली सेना की प्रमुख के नेतृत्व में 100 छात्राओं के बीच छाता का वितरण

काली सेना की प्रमुख के नेतृत्व में 100 छात्राओं के बीच छाता का वितरण
Facebook WhatsApp

-स्कूल के शिक्षकों ने जताया आभार 

रक्सौल। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरतमही में सोमवार को काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के नेतृत्व में छात्राओं के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

काली सेना की बहनों के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में करीब 100 छात्राओं छाते का लाभ पहुंचाया गया। जाहिर है कि छाता पाकर छात्राओं के चेहरों पर  मुस्कान  खुशी दिखी।

इस अवसर पर काली सेना की  प्रमुख श्रीमती तिवारी ने कहा कि “किसी के जीवन में बड़ी क्रांति लाने के लिए हमेशा बड़ा काम करना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी एक छोटी-सी मदद भी किसी के सफर को आसान बना देती है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद बेटियों को ऐसा सहयोग मिले, जिससे वे तेज धूप हो या बारिश, बिना किसी चिंता के विद्यालय जा सकें और अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाती रहें। बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी। इसी संकल्प के साथ इस तरह काम की हूं।

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटे लाल राय ने काली सेना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा “विद्यालय परिवार की ओर से हम काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। छात्राओं के बीच छाता वितरण जैसी पहल न केवल उनकी व्यावहारिक जरूरत को पूरा करती है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी संदेश देती है। जब समाज और विद्यालय मिलकर बच्चों के हित में काम करते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव उनके आत्मविश्वास और शिक्षा दोनों पर पड़ता है। हमें उम्मीद है कि काली सेना भविष्य में भी इसी तरह छात्राओं के हित में सहयोग करती रहेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं अमरान अंसारी, मंज़र हुसैन, मृत्युंजय कुमारी गिरी, रूही प्रिया और शिल्पा कुमारी की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के साथ हीरा देवी, पूर्णिमा देवी, नीलू देवी, असमा खातून, रामकली देवी, तोता देवी, हेवंती देवी और रिंकी देवी सहित काली सेना की राष्ट्रीय टीम के अन्य सदस्य एवं समाज सेवी आर्यन तिवारी उपस्थित रहे।

वही इस कार्य को लेकर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने काली सेना को बधाई दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page