नागालैंड से भागकर प्रेमी युगल ने ग्राम कचहरी में रचाया अंतरजातीय विवाह

नागालैंड से भागकर प्रेमी युगल ने ग्राम कचहरी में रचाया अंतरजातीय विवाह
Facebook WhatsApp

-छह वर्षों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, समझाने पर दोनों के परिजन हुए राजी

पूर्वी चंपारण)।जिले के चिरैया प्रखंड क्षेत्र के सिरौना गांव में गुरुवार देर शाम को जातीय बंधन तोड़कर एक प्रेमी युगल ने अंतरजातीय विवाह रचाया। सिरौना ग्राम कचहरी के सरपंच कुमार सौरव की उपस्थिति में हिंदू रीति रिवाज के साथ लड़का और लड़की के परिजनों की सहमति से शादी संपन्न कराई गई। लड़का-लड़की ने एक दूसरे को माला पहना कर व फिर सिंदूर रस्म पूरी कर शादी रचाई।

सरपंच ने बताया कि प्रखंड के सिरौना गांव निवासी बिगु तिवारी का पुत्र गुड्डू तिवारी व सिवान जिले के गुठनी गांव की अंजली कुमारी के बीच करीब छह वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुड्डू नागालैंड के दीमापुर में रहकर मजदूरी करता था। वही उसके पड़ोस में अंजलि भी सपरिवार किराए के मकान में रहती थी। दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए और बेपनाह प्यार करने लगे। गुड्डू और अंजली शादी कर एक साथ जीने मरने के वादे कर चुके थे। लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। जबकि लड़का-लड़की दोनों बालिग है। इस बीच विगत 13 अक्टूबर को अंजली अपने घर से कॉलेज सर्टिफिकेट लेने के बहाने निकली और गुड्डू के साथ फरार हो गई। दोनों दस दिनों तक इधर उधर भटकते रहे और अंत में लड़का अपने गांव पहुंचा। वही लड़की के भाई राजकुमार साह, पिता दुखी साह और मां लीलावती देवी अपनी बेटी को ढूंढते हुए सिरौना पहुंचे, जिसके बाद लड़की के माता – पिता ने ग्राम कचहरी में आवेदन देकर अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।

इस बात की जानकारी जब सरपंच कुमार सौरव को मिली तो उन्होंने पहल शुरू की और प्रेमी युगल के साथ दोनों के परिजनों को अपने कार्यालय में बुलाया। जिसके बाद दोनों पक्षों के परिजन को समझाने बुझाने व उनकी सहमति मिलने के बाद अंजली और गुड्डू की शादी संपन्न करा दी गई। यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page