पीपराकोठी पंचायत समिति की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी,अधिकारियों से जबाब तलब

पीपराकोठी पंचायत समिति की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी,अधिकारियों से जबाब तलब
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी। स्थानीय मॉडल स्कूल सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख रजनीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार थे।बैठक में पिछली बैठक के प्रस्तावों और शिकायतों की समीक्षा की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। कई विभागों के अधिकारियों के बिना सूचना अनुपस्थित रहने तथा कर्मियों को भेजने पर विधायक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण  का निर्देश दिया।

बैठक में नल-जल, पीएम आवास, दाखिल-खारिज, स्वच्छता, कृषि, उर्वरक वितरण, स्वास्थ्य समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई। पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट सोलर लाइटों की खराब गुणवत्ता पर भी सवाल उठे और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। बैठक में मुखिया हेमंत कुमार, रितेश गुप्ता, योगी मांझी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page